Jamshedpur : (Jamshedpur Bag Snatching) शहर में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में सोनारी की रहने वाली महिला राधिका देवी के साथ छिनतई हुई है। यह वारदात पुराने कोर्ट के पास रमेश कुल्फी के सामने रविवार की रात उस समय हुई, जब वह मानगो से अपने मायके से लौट रही थीं और सोनारी स्थित अपने घर जा रही थीं। (Jamshedpur Bag Snatching)
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Mango Export : अमेरीका में बिकेगा पटमदा का आम, सैंपल के लिए गया कोलकाता
Jamshedpur Bag Snatching : मायके से जा रही थी घर

Jamshedpur Bag Snatching: साकची CCR में महिला
राधिका देवी ने बताया कि जब वह अपने घर की ओर बढ़ रही थीं, उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश तेजी से आए और झपट्टा मार कर उनका पर्स छीन लिया। पर्स में ₹40000 नकद, दो सोने के टॉप्स और मोबाइल फोन था। यह घटना इतनी जल्दी हुई कि कुछ समय तक वह कुछ समझ ही नहीं पाईं। जब उन्होंने शोर मचाया, तो आस-पास के लोग दौड़ कर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से जमशेदपुर और आस-पास के इलाकों में चोरी और छिनतई की घटनाओं में इज़ाफा हुआ है।




