Home > Crime > चांडिल के हारुडीह में जमशेदपुर के कुख्यात बदमाश की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने नामजद किए हत्यारे

चांडिल के हारुडीह में जमशेदपुर के कुख्यात बदमाश की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने नामजद किए हत्यारे

युवक का एक साथी इम्तियाज भी घायल, एमजीएम में इलाज में आई दिक्कत 

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में बुधवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को छह गोलियां मारकर उसकी निर्मम हत्या (Jamshedpur Criminal Murder) कर दी, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान बिजय तिर्की के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर के मानगो स्थित बारिश कॉलोनी रोड नंबर-04 का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार हारुडीह गांव में प्रत्येक बुधवार को लगने वाले मुर्गा पाड़ा से लौटने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने बिजय तिर्की को निशाना (Jamshedpur Criminal Murder) बनाया और लगातार छह राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, वहीं घायल युवक का इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील–पीजीटीआई टाटा ओपन 2025 का आगाज़, जमशेदपुर में जुटेंगे देश–विदेश के दिग्गज गोल्फर+VDO

स्थानीय सूत्रों के अनुसार बिजय तिर्की का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में कई मामलों में जेल भी जा चुका था। हालांकि हाल के वर्षों में वह अपराध से दूरी बनाकर जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था।

इसी बीच मृतक की पत्नी सिवानी तिर्की ने हत्या को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए कई नाम उजागर किए हैं। उन्होंने बताया कि बिजय तिर्की ने पहले ही आशंका जताई थी कि यदि उसकी हत्या होती है तो इसमें चौड़ा राजू, रड़गांव का लंगड़ा और मोनू शामिल होंगे। इसके अलावा तमोलिया निवासी संतोष पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। सिवानी तिर्की के अनुसार जमीन कारोबार में पैसों की हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस हत्याकांड की वजह बना।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

You may also like
जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, तड़ीपार अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार, हथियार बरामद+VDO
जमशेदपुर में दुकानदार से चापड़ दिखाकर रंगदारी की मांग, विरोध के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
कदमा के रामनगर से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, घर से ₹8 लाख के जेवर और ₹1 लाख नकद गायब, तीन नामजद
डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर

Leave a Reply