Home > Crime > निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राघव को गोपनीय जानकारी देते थे कोलकाता पुलिस के दो अधिकारी, दोनों गिरफ्तार

निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राघव को गोपनीय जानकारी देते थे कोलकाता पुलिस के दो अधिकारी, दोनों गिरफ्तार

Jamshedpur (Jharkhand) : युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। (Jamshedpur Nikhar Sablok Murder) की जांच के दौरान सामने आया कि मास्टरमाइंड अशोक सिंह राघव के संपर्क में कोलकाता पुलिस के दो अधिकारी भी थे। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने ट्रैफिक सार्जेंट अयन गुप्ता और महिला पुलिस अधिकारी ट्विंकल दास को गिरफ्तार किया है।

 पैसे लेकर राघव तक पहुंचाते थे पुलिस की गोपनीय जानकारी

पुलिस जांच के मुताबिक, दोनों अधिकारी कथित तौर पर पैसे लेकर अशोक सिंह राघव को उसके विरोधियों से संबंधित गोपनीय पुलिस जानकारी उपलब्ध कराते थे। इसमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल टावर लोकेशन और मोबाइल लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं।

जांच में यह भी सामने आया है कि मानगो निवासी गैंगस्टर गणेश सिंह, उसके सहयोगी विजय सिंह मोनू और निखार सबलोक की मोबाइल लोकेशन समेत अन्य जानकारी भी राघव तक पहुंचाई गई थी।

इसे भी पढ़ें:यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना

राघव के मोबाइल से मिले अहम सुराग

पुलिस को अशोक सिंह राघव के मोबाइल फोन की जांच के दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों से संपर्क के महत्वपूर्ण सुराग मिले। महिला पुलिस अधिकारी ट्विंकल दास के साथ राघव की व्हाट्सऐप चैट, व्हाट्सऐप कॉल और अन्य डिजिटल बातचीत की जानकारी भी जांच एजेंसी के हाथ लगी।

इन्हीं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया। अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राघव को कितने समय से पुलिस से जुड़ी गोपनीय जानकारी दी जा रही थी और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल थे।

 राघव और उसके साथियों की मदद का भी आरोप

जांच के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों पर राघव और उसके साथियों को छिपाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने में मदद करने का आरोप भी सामने आया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश और उसके बाद आरोपियों को बचाने में दोनों अधिकारियों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण थी।

24 अगस्त को हुई थी निखार सबलोक की हत्या

बता दें कि 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन होटल में जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सोनारी के खूंटाडीह निवासी अशोक सिंह राघव को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया और गिरफ्तार किया।

राघव से पूछताछ और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मानगो निवासी सुनील रजक, रितेश सिंह, उत्तर प्रदेश से बुलाए गए कथित शूटर अंकित सिंह तथा हत्या में इस्तेमाल वाहन और अन्य व्यवस्थाओं में कथित रूप से शामिल अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 मुख्य शूटर सागर सिंह की तलाश जारी

हत्याकांड में मुख्य शूटर बताए जा रहे सुल्तानपुर निवासी सागर सिंह उर्फ शिबू की तलाश अब भी जारी है। वहीं, (Jamshedpur Nikhar Sablok Murder) में कोलकाता पुलिस के दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राघव का पुलिस विभाग के भीतर नेटवर्क कितना बड़ा था और उसे अब तक किन-किन अधिकारियों या कर्मचारियों से संवेदनशील जानकारी मिलती रही थी

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Leave a Reply