Home > Crime > जमशेदपुर में जमीन विवाद में हुआ खूनखराबा, युवक की कर दी हत्या

जमशेदपुर में जमीन विवाद में हुआ खूनखराबा, युवक की कर दी हत्या

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला में रविवार सुबह जमीन विवाद ने खौफनाक रूप (Jamshedpur Murder)ले लिया। महज कुछ मिनटों में मौखिक बहस हिंसा में बदल गई और तलवार, डंडा, कुल्हाड़ी से बेरहमी से हमला कर 26 वर्षीय जगदीश हेंब्रम की हत्या ( Jamshedpur Murder) कर दी गई।

घटना उस समय घटी जब मृतक की पत्नी लकड़ी लेने बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी पक्ष और मृतक के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर खूनखराबे में बदल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद लगभग 16 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बाराद्वारी मैदान में द ट्रैडिंग डांडिया नाइट का आयोजन 28 सितंबर को, मोबाइल व आभूषण जीतने का मौका

पुलिस ने बताया कि मामले में बुद्धू हेंब्रम, कोंडा हेंब्रम, बदल हेंब्रम, सनातन हेंब्रम और सरकार हेंब्रम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply