Home > Jamshedpur > जनगणना 2027: मानगो नगर निगम में मकान सूचीकरण प्री-टेस्ट की तैयारी, 3 से 5 नवंबर तक प्रशिक्षण

जनगणना 2027: मानगो नगर निगम में मकान सूचीकरण प्री-टेस्ट की तैयारी, 3 से 5 नवंबर तक प्रशिक्षण

Jamshedpur Census

Jamshedpur : भारत की जनगणना 2027 (Jamshedpur Census) के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्री-टेस्ट की तैयारी शुरू हो गई है। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मानगो नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों और प्रगणकों को आवश्यक निर्देश दिए।

उप नगर आयुक्त ने बताया कि प्री-टेस्ट के दौरान मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 2, 4 और 5 में जनगणना‌ (Jamshedpur Census )का कार्य किया जाएगा। जनसंख्या के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर Enumeration Block (EB) की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

इस प्रक्रिया में कुल 66 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 3 नवंबर से 5 नवंबर तक RB S School Academy, डिमना चौक में आयोजित होगा। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जाएगा, जिन्हें जनगणना निदेशालय, झारखंड (रांची) द्वारा नामित किया गया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सेंट्रल सिख नौजवान सभा करेगी नगर कीर्तन में सेवा, प्रकाश पर्व पर बैनर और आतिशबाजी पर लगाई रोक

सभी चयनित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के साथ-साथ जनगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। प्रशिक्षण समाप्त होते ही संबंधित वार्डों में प्री-टेस्ट जनगणना कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जनगणना निदेशालय, झारखंड रांची से आए नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार और सहायक निदेशक मुरारी मोहन ने मानगो में जनगणना पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी की। बैठक में सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार भी उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार, झारखंड में प्री-टेस्ट जनगणना के लिए पूरे राज्य से मानगो नगर निगम का चयन किया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply