Home > Lifestyle > पश्चिमी सिंहभूम में सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने से पहले होगा विस्तृत फील्ड असेसमेंट

पश्चिमी सिंहभूम में सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने से पहले होगा विस्तृत फील्ड असेसमेंट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, लिए गए बड़े फैसले

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 24 सितंबर 2025 को झारखंड मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक (Jharkhand Cabinet Meeting) आयोजित हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों और योजनाओं को स्वीकृति दी गई।

सरकार ने राजकीय पोलिटेकनिक रांची में नए भवन के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य के लिए 97.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तर कोयल परियोजना के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 774.55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

जलवायु परिवर्तन राष्ट्रीय कार्य योजना के अंतर्गत राज्य की जल क्षेत्र कार्य योजना तैयार करने के लिए NIH रुड़की के साथ संशोधित एमओयू को मंजूरी दी गई।

राज्य में मदिरा पर वैट दर में बड़े बदलाव को कैबिनेट की घटनोत्तर स्वीकृति मिली। देशी शराब पर वैट 35% से घटाकर 1% और विदेशी शराब पर 75% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

कैबिनेट (Jharkhand Cabinet Meeting) ने चार नए One Stop Centre खोलने, उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मियों के मानदेय में 4% वृद्धि को मंजूरी दी।

साथ ही राज्य के पांच जिलों में एनडीपीएस थाना खोले जाएंगे। नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा, दुमका और बोकारो में नए विद्यालय भवनों के लिए 116.54 करोड़ रुपये मंजूर हुए।

एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर हादसे के पीड़ितों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का निर्णय लिया गया। वहीं साहेबगंज शहरी जलापूर्ति योजना के लिए 68.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। इनमें 132 केवी संचरण लाइन और ग्रिड सब स्टेशन निर्माण कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।

इसके अलावा पंचम राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट, सहायक पुलिस कर्मियों के सेवा विस्तार, 780 परिवारों के पुनर्वास योजना, और सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने से पहले विस्तृत फील्ड असेसमेंट का निर्णय लिया गया।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply