Home > Jamshedpur > छोटा गोविंदपुर में राशन दुकान बंद रहने से भड़के ग्रामीण, कई घंटे प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ वितरण + VDO

छोटा गोविंदपुर में राशन दुकान बंद रहने से भड़के ग्रामीण, कई घंटे प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ वितरण + VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : छोटा गोविंदपुर में जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान कई दिनों से बंद रहने से ग्रामीणों का सब्र टूट गया। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को राशन डीलर की दुकान के सामने जोरदार प्रदर्शन  (Govindpur Protest) किया।

Govindpur Protest के दौरान, सुबह से जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह डीलर को लगातार कॉल करते रहे, लेकिन मोबाइल नॉट रीचेबल बता रहा था। हालात बिगड़ते देख उन्होंने मौके पर पहुंचकर संबंधित एमओ से बात की। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया और कहा कि यदि डीलर दोषी पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि मां मंगला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित यह राशन दुकान अक्सर बंद रहती है। कार्डधारक कई बार चक्कर काटने के बाद खाली हाथ लौटते हैं।

स्थिति गंभीर होने पर जिला परिषद सदस्य ने विशिष्ट अनुभाजन अधिकारी से भी बातचीत की और साफ कहा कि जब तक अनाज का वितरण नहीं होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। अंततः कई घंटे बाद दुकान संचालक मौके पर पहुंचा और अनाज वितरण शुरू किया गया। इस घटना से इलाके में आक्रोश है और ग्रामीण प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply