Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल (Jharkhand Bar Council Election) के आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने 5 फरवरी 2026 को झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय से 12 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव (Jharkhand Bar Council Election) के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा।
इसके बाद 6 फरवरी 2026 को वे जमशेदपुर जिला बार संघ पहुंचे, जहां उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रणाम, साथियों को नमस्कार और कनिष्ठ अधिवक्ताओं को आशीर्वाद व स्नेह प्रदान किया।
उन्होंने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, अनीश श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अरविंद सरायवाला, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार पांडे, रामशंकर दूबे, रामजीत पांडे, सिद्धार्थ शंकर दुबे, डॉ. वीरेंद्र सिंह, संजीत कुमार गुप्ता, जन्मेजय कुमार सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, बबिता जैन, राजकुमार समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें – गालूडीह तारापद महतो हत्याकांड : फरार आरोपी उलीडीह से गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और कारतूस बरामद+VDO
सभी ने मिलकर बार संघ के सदस्यों से संवाद किया और चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।




