Home > Business > कोटक फ्लेक्सी कैप फंड के 15 साल पूरे, निवेशकों को मिला 16.59% का दमदार सालाना रिटर्न, झारखंड के निवेशकों में भी उत्साह

कोटक फ्लेक्सी कैप फंड के 15 साल पूरे, निवेशकों को मिला 16.59% का दमदार सालाना रिटर्न, झारखंड के निवेशकों में भी उत्साह

Jamshedpur (Jharkhand): कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC) के लोकप्रिय निवेश विकल्प कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने अपने सफल 15 वर्ष पूरे कर लिए हैं (Jamshedpur Kotak Mutual Fund) । इस अवधि में फंड ने निवेशकों को 16.59% का सालाना औसत रिटर्न (CAGR) देकर मजबूत और भरोसेमंद प्रदर्शन दर्ज किया है। अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में भी फंड की निरंतर ग्रोथ ने इसे निवेशकों के बीच खास पहचान दिलाई है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने कहा कि यह उपलब्धि फंड और निवेशकों दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि फ्लेक्सी कैप रणनीति निवेशकों को भारत की ग्रोथ स्टोरी से जुड़ने का मौका देती है, जहां निवेश का फैसला अनुभवी फंड मैनेजमेंट टीम बाजार की परिस्थितियों के अनुसार करती है।

फंड का प्रबंधन कर रहे हर्ष उपाध्याय ने बताया कि पिछले डेढ़ दशक में बाजार में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन फंड ने हमेशा मजबूत बुनियाद वाली कंपनियों में निवेश को प्राथमिकता दी। उनका जोर शॉर्ट टर्म ट्रेंड के बजाय रिसर्च आधारित और लंबी अवधि की कमाई पर रहा है।

(Jamshedpur Kotak Mutual Fund)

पोर्टफोलियो आवंटन (दिसंबर 2025 तक):

* 73% लार्ज कैप

* 19% मिड कैप

* 5% स्मॉल कैप

प्रमुख सेक्टरों में फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, केमिकल्स, कंस्ट्रक्शन मटेरियल और कंज्यूमर सर्विसेज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने खरीदा नामांकन, जमशेदपुर बार संघ से मांगा समर्थन

झारखंड के जमशेदपुर समेत राज्य के निवेशकों के बीच भी इस फंड को लेकर भरोसा बढ़ा है, क्योंकि यह लंबी अवधि में संतुलित और स्थिर रिटर्न देने के लिए जाना जाता है। लचीली निवेश रणनीति और गहन रिसर्च के दम पर यह फंड भारत की विकास यात्रा का मजबूत भागीदार बना हुआ है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply