Home > Crime > Potka Petrol pump Loot : हाता चौक पर एचपी पेट्रोल पंप से ₹25000 की लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार + VDO

Potka Petrol pump Loot : हाता चौक पर एचपी पेट्रोल पंप से ₹25000 की लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार + VDO

जमशेदपुर : (Potka Petrol Pump Loot) पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक के एचपी पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर ₹25000 की लूट की घटना 6 मई को अंजाम दी थी। पुलिस ने रविवार को 2:00 बजे कि घटना का खुलासा कर दिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले अंतर राज्यीय लूट गिरोह के सरगना सरायकेला खरसावां जिले के कपाली के रहने वाले फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। (Potka Petrol Pump Loot)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Sofiya Quraishi Protest: सेना के सम्मान के लिए साकची चौक पर भाजपा मंत्री का पुतला दहन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन+ वीडियो

Potka Petrol Pump Loot : ओडिशा में गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

इसके पास से एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुई है। इस घटना के दूसरे आरोपी को ओडिशा की रायरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जल्ला फिरोज ने बताया कि हाता में लूट की घटना को उसके अलावा शारीक शाह और अफजाल अंसारी ने अंजाम दिया था। रायरंगपुर पुलिस ने इस मामले में अफजाल अंसारी को ओडिशा में गिरफ्तार किया है।

एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अफजाल अंसारी को रिमांड पर लेगी और उससे पूछताछ की जाएगी। तीसरा आरोपी शारिक शाह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। जल्ला फिरोज पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह सरायकेला और जमशेदपुर के अलावा छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। गौरतलब है कि इन दिनों शहर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jharkhand Crime: सोना महंगा हुआ तो बढ़ी जेवरात पर बदमाशों की नजर, जमशेदपुर से बोकारो-नीमडीह तक चेन छिनतई ने बढ़ाई चिंता+ VDO
ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर घुसे चोर, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply