Home > Jamshedpur > Jamshedpur : भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजयुमो के दो पदाधिकारी किए गए पदमुक्त, मांगा गया स्पष्टीकरण

Jamshedpur : भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजयुमो के दो पदाधिकारी किए गए पदमुक्त, मांगा गया स्पष्टीकरण

जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजमो) के महानगर मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल और आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार साहू के खिलाफ कार्रवाई हुई है। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इन दोनों को निलंबित करते हुए उनके पद से मुक्त कर दिया है। साथ ही इनको शोकाज किया गया है। तीन दिन के अंदर इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इन दोनों को शो काज कर पूछा है कि अनुशासनहीनता के लिए उन्हें क्यों न पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। वह कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार भाजपा और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। यह आचरण अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसीलिए इन दोनों पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अनुशासन भंग करने वाले पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply