Home > Crime > Jamshedpur : कपाली में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का कर दिया कत्ल

Jamshedpur : कपाली में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का कर दिया कत्ल

जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली में चौक के पास मंगलवार को जमीन विवाद में अमजद अली की हत्या कर दी गई। अमजद अली के सर पर राड से कई वार किए गए। इससे अमजद के सर पर गंभीर चोट आई और उसने दम तोड़ दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हत्यारोपियों के परिवार वालों को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने हत्यारोपी के परिवार के लोगों को किसी तरह इलाके के लोगों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले गई। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी थी। कई बार मामले की शिकायत की गई थी। लेकिन, पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। बताते हैं कि हत्यारोपी अहमद ने इसके पहले इसी जमीन के मामले में अपने पिता पर भी हमला किया था। तब वह जेल गया था। जेल से छूटकर आया था। बताते हैं कि दो कट्ठा जमीन हत्यारोपी की मां के नाम पर है। हत्यारोपी अपनी मां से कहता था कि इसे उसके नाम कर दिया जाए। इसी को लेकर विवाद हो रहा था। जमीन के टुकड़े पर कटहल का पेड़ है। अहमद का बड़ा भाई अमजद कटहल तोड़ने गया था। तभी उस पर अहमद और उसके घर के लोगों ने राड और डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply