Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स ग्राउंड कंपलेक्स में जमशेदपुर एफसी व मुंबई सिटी एफसी का मैच एक एक से बराबर

Jamshedpur: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स ग्राउंड कंपलेक्स में जमशेदपुर एफसी व मुंबई सिटी एफसी का मैच एक एक से बराबर

जमशेदपुर: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड पर इंडियन सुपर लीग का मुंबई एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच हुआ मैच 1-1 से बराबर रहा। दोनों टीमों ने जान लगाकर खेलते हुए गोल करने का प्रयास किया। पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में 60 वें मिनट में जमशेदपुर के जावी सीवेरियो ने गोल-दाग कर जमशेदपुर एफसी को 1-0 से बढ़त दिलाई। मैच में पिछड़ने के बाद मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ियों ने गोल दागने के लिए जान लगा दी। 74वें मिनट में मुंबई एफसी के एल चांग्ते ने गोल-दाग कर मैच को एक- एक से बराबर कर दिया। इसके बाद अंत तक दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिलाने के प्रयास में लगे रहे। लेकिन, किसी को कामयाबी नहीं मिली। अंत में मैच एक-एक से ड्रा हो गया। इस मैच के बाद जमशेदपुर एफसी अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। 19 मैचों में उसके 21 अंक हैं। जमशेदपुर एफसी को अभी तीन मैच और खेलना है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply