Home > Crime > जमशेदपुर के टेल्को में चलती बाइक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी+ VDO

जमशेदपुर के टेल्को में चलती बाइक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी+ VDO

जमशेदपुर (झारखंड) : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स गेट के समीप शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती बाइक में अचानक आग (Jamshedpur Bike Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर खाक हो गया।

घटना के दौरान बाइक सवार टेल्को की ओर से गोलमुरी की तरफ जा रहा था, तभी अचानक बाइक में आग भड़क (Jamshedpur Bike Fire) उठी। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें – दुर्गा पूजा पर साफ-सुथरा दिखेगा जमशेदपुर, डीएमसी ने सफाई ठेकेदारों संग बैठक कर तैयार की रणनीति

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply