Home > Business > फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2025: टू-व्हीलर खरीदारी अब होगी डिजिटल, झारखंड समेत पूरे देश में उपलब्ध सुविधा

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2025: टू-व्हीलर खरीदारी अब होगी डिजिटल, झारखंड समेत पूरे देश में उपलब्ध सुविधा

जमशेदपुर : फ्लिपकार्ट ने Big Billion Days 2025 शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान दोपहिया वाहनों की ऑनलाइन खरीदारी को नया डिजिटल रूप दिया है। अब ग्राहक हीरो, टीवीएस, बजाज, सुजुकी, ओला, एथर, विडा, चेतक, एम्पियर जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स की बाइक और स्कूटर सीधे प्लेटफॉर्म (Flipkart Bike Shopping) से खरीद सकेंगे। इस बार की खास आकर्षण Royal Enfield मोटरसाइकिल्स का ऑनलाइन लॉन्च है। इसके साथ ही Jawa-Yezdi, KTM और Triumph जैसी प्रीमियम मोटरसाइकिल्स भी उपलब्ध रहेंगी।

ग्राहकों को ऑन-रोड प्राइसिंग, डिजिटल इंश्योरेंस, आसान फाइनेंसिंग, जीरो डेप्रिसिएशन कवर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 48 महीने तक के लोन विकल्प और Flipkart Axis व SBI कार्ड पर स्पेशल कैशबैक ऑफर (Flipkart Bike Shopping) भी दिए जाएंगे।

हाल ही में सरकार ने 350 सीसी से कम इंजन वाले वाहनों पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बचत होगी। कंपनी का दावा है कि पिछले साल प्लेटफॉर्म पर टू-व्हीलर की मांग 3 गुना बढ़ी थी।

फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) सुजीत अगाशे के मुताबिक उपभोक्ता अब डिजिटल पारदर्शिता और सहूलियत की वजह से बड़े फैसले भी ऑनलाइन लेने लगे हैं। कंपनी 16,000+ पिन कोड्स पर 24×7 टू-व्हीलर एक्सपर्ट असिस्टेंस और 100% जेनुइन वाहन उपलब्ध करा रही है। झारखंड समेत पूरे भारत में यह पहल उपभोक्ताओं के लिए भरोसे और सुविधा से भरी होगी।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply