Home > Crime > Jamshedpur Tata Sumo Recovery : सुंदर नगर से टाटा सुमो चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

Jamshedpur Tata Sumo Recovery : सुंदर नगर से टाटा सुमो चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

जमशेदपुर : (Jamshedpur Tata Sumo Recovery) सुंदर नगर थाना क्षेत्र के ब्यांग बिल से 25 फरवरी की रात चोरों ने सुकलाल मुर्मू की टाटा सुमो पार कर दी थी। पुलिस ने टाटा सुमो की चोरी करने वाले शौकत और अकबर उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी रियाज खान फरार है। उसकी तलाश में छापामारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Gora Gang : शहर में थी गोरा गैंग की दहशत, पुलिस ने तीन को दबोचा

Jamshedpur Tata Sumo Recovery: कपाली में तालाब किनारे मिली टाटा सूमो

Jamshedpur Tata Sumo Recovery की जानकारी देते ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग

Jamshedpur Tata Sumo Recovery की जानकारी देते ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग

पुलिस ने इन दोनों की निशान देही पर सरायकेला जिले के कपाली के गौसनगर में तिलंगी तालाब के पास खड़ी चोरी की टाटा सुमो (Jamshedpur Tata Sumo Recovery) भी बरामद कर ली है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शौकत अली सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के इस्लामनगर चांदनी चौक का रहने वाला है। जबकि अकबर उर्फ छोटू जमशेदपुर के ही आजाद नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर ग्रीन वैली रोड का रहने वाला है। इन दोनों ने रियाज खान के साथ मिलकर चोरी की यह घटना अंजाम दी थी।

स्विच ऑफ है रियाज खान का फोन

थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अकबर उर्फ छोटू और शौकत को गिरफ्तार किया। पूछताछ कर टाटा सुमो बरामद की। पुलिस ने बताया कि वह रियाज खान की टोह में लगी हुई है। रियाज खान का फोन स्विच ऑफ है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि जल्द ही रियाज खान को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते हैं कि घटना के बाद पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया था। इसी के आधार पर सुराग मिला तो पुलिस ने शौकत को उठा लिया। इसी के बाद मामले का खुलासा हुआ।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply