Home > Crime > Baridih Hanging : बारीडीह नीम रोड के रहने वाले युवक ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर दे दी जान

Baridih Hanging : बारीडीह नीम रोड के रहने वाले युवक ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर दे दी जान

Jamshedpur : (Baridih Hanging) सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह नीम रोड के रहने वाले 25 वर्षीय संजीव कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार को सुबह तब हुई जब वह उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गए। संजीव कुमार के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर जब संजीव कुमार ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। Baridih Hanging

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Tata Sumo Recovery : सुंदर नगर से टाटा सुमो चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

Baridih Hanging : दरवाजा टूटते ही अवाक रह गए परिजन

दरवाजा टूटते ही परिजन अवाक रह गए। संजीव कुमार का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। उसे फौरन उतार कर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। बताते हैं कि संजीव कुमार सोशल मीडिया पर ऑनलाइन क्लास कराता था और उससे पैसे कमाता था।



डूब गया था शेयर बाजार का पैसा

उसने काफी पैसा शेयर बाजार में लगाया था। यहां उसे आर्थिक नुकसान हुआ था। उसका पैसा डूब गया था। इस वजह से वह काफी परेशान रहता था और उसे मानसिक तनाव था। वह डिप्रेशन में चला गया था। आशंका है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है कि जामशेदपुर आत्महत्या को लेकर बदनाम शहर है। यहां के लोग आत्महत्या अधिक करते हैं। इसके खिलाफ शहर में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। यही नहीं, अक्सर हत्या की घटना को अंजाम दे कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया जाता है। इसलिए आत्महत्या के मामले में पुलिस को काफी सजग रहने की जरूरत है। पुलिस को घटना की तह तक जाना चाहिए कि आखिर घटना में मृतक की मौत का कारण क्या है। 

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply