Home > Crime > Jamshedpur: सरायकेला पुलिस ने जमशेदपुर ले जाई जा रही 15 लाख रुपए कीमत की 3 किलो 20 ग्राम अफीम की बरामद, एक युवक गिरफ्तार+ वीडियो

Jamshedpur: सरायकेला पुलिस ने जमशेदपुर ले जाई जा रही 15 लाख रुपए कीमत की 3 किलो 20 ग्राम अफीम की बरामद, एक युवक गिरफ्तार+ वीडियो

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र की कुचाई पुलिस ने बारूहातू गांव के रहने वाले रोहन पातर को 3 किलो 20 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। अफीम की कीमत 15 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने सोमवार को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की कुचाई पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अफीम की तस्करी में लिप्त हैं।

यह लोग अफीम लेकर जमशेदपुर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने दलभंगा रोड के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगा दी। तभी यामाहा गाड़ी से दो लोग आते दिखे। इनको रोका गया तो गाड़ी पर पीछे बैठा युवक भाग खड़ा हुआ। वाहन पर सवार युवक को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम रोहन पातर बताया। रोहन पातर बारूहाथू गांव का रहने वाला है। पीछे बैठा युवक बुरांगडीह का दीपक मुंडा था। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। रोहन पातर को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply