Home > Crime > Jamshedpur: डीसी अनन्य मित्तल की फेसबुक पर बनाई गई फेक आईडी, साइबर पुलिस ने शुरू की इंक्वायरी

Jamshedpur: डीसी अनन्य मित्तल की फेसबुक पर बनाई गई फेक आईडी, साइबर पुलिस ने शुरू की इंक्वायरी

जमशेदपुर: डीसी अनन्य मित्तल की फेसबुक पर फेक आईडी बनाई गई है। इस फेक आईडी का पता चलते ही डीसी अनन्य मित्तल ने मामले की शिकायत बिष्टुपुर स्थित साइबर पुलिस से कर दी है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साइबर पुलिस का कहना है कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि यह फेक आईडी किसने बनाई है। अब तक की जांच में पता चला है कि फेक आईडी मंगलवार की रात 10:00 बजे के आसपास बनाई गई है। क्योंकि फेक आईडी पर जो तस्वीर डाली गई हैं। वह इसी समय के आसपास डाली गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह फेक आईडी साइबर ठगों ने बनाई होगी। इसके चलते वह लोगों को मैसेज कर उनसे पैसे मांगते। लोकसभा चुनाव भी चल रहा है। हो सकता है कि कोई लोकसभा चुनाव में इस फेक आईडी से डीसी के नाम से फर्जी संदेश लोगों को पहचान पहुंचाना चाहता हो और लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहता हो। अधिकारियों का कहना हो है कि फेक आईडी बनाने वाले का जो भी मकसद हो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस फेक आईडी में डीसी अनन्य मित्तल की फोटो प्रोफाइल फोटो के तौर पर लगाई गई है। डीसी ऑफिस की भी फोटो लगी है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply