Jamshedpur (Jharkhand) : शहर के आजादनगर और मानगो थाना क्षेत्र के दो फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई (Jamshedpur Crime News) की। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पहुंचकर डुगडुगी बजाते हुए न्यायालय का इश्तेहार चस्पा किया और निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी (Jamshedpur Crime News) दी।
पुलिस ने साफ किया कि अगर दोनों आरोपी तय अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय के निर्देश पर यह प्रक्रिया पूरी की गई।
आजादनगर थाना और मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए विधिवत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों को अंतिम अवसर दिया गया है ताकि वे न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकें।
इसे भी पढ़ें – कदमा के रामनगर से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, घर से ₹8 लाख के जेवर और ₹1 लाख नकद गायब, तीन नामजद
मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई विजय कुमार दुबे के अनुसार आजादनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन अपार्टमेंट, फ्लैट अल्फा-206 निवासी मो. सरफराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 406, 420 और 422 के तहत मामला दर्ज है। वहीं मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर बगानशाही निवासी मो. समद के विरुद्ध भी इन्हीं धाराओं में केस दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की गई है।




