Home > Crime > अब जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस मिलकर लेगी गैंगस्टर से टक्कर, लौहनगरी में जुर्म कर आदित्यपुर भागने वालों कसी जाएगी लगाम+ वीडियो

अब जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस मिलकर लेगी गैंगस्टर से टक्कर, लौहनगरी में जुर्म कर आदित्यपुर भागने वालों कसी जाएगी लगाम+ वीडियो

Jamshedpur (Jharkhand) : अपराधियों के लिए अब जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की सीमा सुरक्षित ठिकाना (Jamshedpur Seraikela Police Meeting) नहीं होगी। दोनों जिलों की पुलिस ने अपराधियों की आवाजाही रोकने और उनके खिलाफ संयुक्त कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार की है।

शुक्रवार को जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय सभागार में अंतरजिला पुलिस बैठक हुई। इसमें दोनों जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों की गतिविधियों, उनकी गिरफ्तारी और आपसी समन्वय से अपराध नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा (Jamshedpur Seraikela Police Meeting) की।

बैठक में यह बात सामने आई कि सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध करने के बाद कुछ अपराधी जमशेदपुर की ओर भाग आते हैं, जबकि जमशेदपुर में वारदात के बाद बदमाश आदित्यपुर और आसपास के इलाकों में शरण लेने की कोशिश करते हैं। पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए दोनों जिलों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई पर जोर दिया।

बैठक में तय किया गया कि जमशेदपुर से जिला बदर किए गए अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि वे आदित्यपुर या सरायकेला क्षेत्र में पनाह न ले सकें। दोनों जिलों की पुलिस संदिग्ध अपराधियों और उनके ठिकानों की जानकारी साझा कर कार्रवाई करेगी।

मीटिंग में जमशेदपुर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब, सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीय, जमशेदपुर सिटी एसपी ललित मीणा समेत डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अंतरजिला समन्वय को मजबूत करते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर सहमति जताई।

इसे भी पढ़ें – होर्मुज जलडमरूमध्य में टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर हमला, आग लगने के बाद रोका गया

You may also like
Mango Nagar Nigam Election
टाटा टिनप्लेट अस्पताल में हंगामे पर बाबर खान ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, दो ज़ख्मी
₹2,000 से ज्यादा UPI भुगतान पर MDR, ग्राहक से नहीं वसूला जा सकेगा शुल्क; 15 अक्टूबर से नया नियम
सरायकेला कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED की एंट्री, नामजद ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकाने पर छापेमारी

Leave a Reply