Home > Business > टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, दो ज़ख्मी

टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, दो ज़ख्मी

Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में शुक्रवार को निर्माणाधीन विस्तार प्रोजेक्ट के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल (Jamshedpur Tinplate Accident) हो गए। हादसे के बाद तीनों मजदूरों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। इनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे सीसीयू में भर्ती कराया गया (Jamshedpur Tinplate Accident) है।

मृतक की पहचान बागबेड़ा के सीपी टोला निवासी 42 वर्षीय संजय शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट के तहत बड़ी बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार शाम बाउंड्री के पास मिट्टी भराई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक हुए हादसे में मजदूर गड्ढे में गिर गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संजय शर्मा की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह के भीतर टिनप्लेट के इसी विस्तार प्रोजेक्ट में यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले 11 सितंबर को 26 वर्षीय एक कर्मचारी की हादसे में मौत हुई थी। वह मेसर्स पुरनमल के कर्मचारी के रूप में प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहा था। दोनों घटनाओं को मिलाकर करीब एक सप्ताह में इस प्रोजेक्ट से जुड़ी दुर्घटनाओं में दो मजदूरों की मौत की बात सामने आई है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद विधायक पूर्णिमा साहू के प्रतिनिधि गुंजन यादव भी टिनप्लेट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और घटना की स्थानीय स्तर पर जानकारी नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई। गुंजन यादव ने कहा कि क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों तक को घटना की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को बातचीत के लिए पहुंचने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर कंपनी का गेट जाम किया जाएगा।

इधर, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता कंपनी के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना के बाद प्रोजेक्ट स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच को लेकर कार्रवाई शुरू होने की जानकारी है। हालांकि, कंपनी प्रबंधन की ओर से फिलहाल घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें – ₹2,000 से ज्यादा UPI भुगतान पर MDR, ग्राहक से नहीं वसूला जा सकेगा शुल्क; 15 अक्टूबर से नया नियम

You may also like
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर
वाराणसी में झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में
जमशेदपुर में एड्स के 3410 मरीज़, जांच मुहिम के बाद हुआ खुलासा, प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा
Jamshedpur News : कदमा में घर बंद कर गणेश मेला देखने गया था परिवार, लौटा तो घर से गायब थे जेवरात

Leave a Reply