Home > Crime > Sakchi Firing : साकची में भी वीटू माल के पास पैसे के बंटवारे में दो गुटों में हुई फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Sakchi Firing : साकची में भी वीटू माल के पास पैसे के बंटवारे में दो गुटों में हुई फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के वी 2 शॉपिंग मॉल के पास बकाया पैसे के बंटवारे को लेकर 31 मई की रात नदीम और दानिश गुट के लोगों के बीच फायरिंग (Sakchi Firing) हुई थी। शनिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले ( Sakchi Firing) के दो आरोपियों आरिफ अली और आलमगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है।

इनके पास से पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त एक पिस्टल और सफेद रंग की स्कॉर्पियो बरामद कर ली है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरिफ अली जमशेदपुर के मानगो इलाके के जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है। जबकि, आलमगीर खान जवाहर नगर आजाद बस्ती फॉरेस्ट लाइन का रहने वाला है। पूछताछ में आरिफ अली ने बताया की 31 मई की रात फायरिंग की घटना के बाद दानिश ने पिस्तौल आरिफ अली को दे दिया था।

Sakchi Firing : स्कार्पियो से पिस्टल बरामद हुआ

Sakchi Firing: आरोपियों के पास से पिस्टल बरामद

Sakchi Firing: आरोपियों के पास से पिस्टल बरामद

इसके बाद से आरिफ अली पिस्तौल को स्कॉर्पियो में रखकर घूम रहा था और पुलिस ने उसे आलमगीर खान के साथ 6 जून की रात दबोच लिया। ‌ पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों आरोपियों को एमजीएम अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई और इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Leave a Reply