Home > World > ईरान के जवाबी हमलों में 200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए

ईरान के जवाबी हमलों में 200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए

News Bee: ईरान के खतम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रवक्ता ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए ईरानी हमलों में 200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल (Iran America War) हुए हैं। यह कार्रवाई ईरानी सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत ( Iran America war ) की गई।

प्रवक्ता के अनुसार, इन हमलों में अमेरिकी सेना के ठिकानों, सैन्य ढांचे और संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी 5वीं फ्लीट में 21 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि अल धफरा एयर बेस पर करीब 200 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं।

इसके अलावा फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक अमेरिकी तेल टैंकर को भी निशाना बनाया गया है। खतम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अधीन कार्य करने वाली इकाई है, जो विभिन्न सैन्य अभियानों की योजना और समन्वय का काम करती है।

इसे भी पढ़ें – चक्रधरपुर बार संघ ने राजेश कुमार शुक्ला का किया भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए काम जारी रखने का भरोसा

ईरान के मुताबिक, 28 फरवरी को इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई, वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और नागरिकों की हत्या के बाद अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान कई सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे भारी जनहानि और नुकसान हुआ। इसके जवाब में ईरान ने कड़े प्रतिउत्तर के तहत मिसाइलों और ड्रोन से अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर हमले किए हैं।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply