Chakradharpur : चक्रधरपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल बार संघ की ओर से झारखंड स्टेट बार काउंसिल (Jharkhand State Bar Counsel) के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। (Jharkhand State Bar Counsel) कार्यक्रम की अगुवाई बार संघ के अध्यक्ष मदन लाल कुमार और महासचिव अनंत कुमार महतो ने की।
इस मौके पर बार संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने आगामी 12 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव में राजेश कुमार शुक्ला को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की और आशीर्वचन देते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था, मेडिकल सुविधा समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें – महिला दिवस पर कदमा में भव्य सम्मान समारोह, सफाई कर्मियों से लेकर मेयर तक होंगी सम्मानित
इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य और अधिवक्ता मिथिलेश सिंह समेत लगभग 40 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे।




