Home > Education > भारी बारिश के अलर्ट के बीच जमशेदपुर में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जमशेदपुर में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

Jamshedpur (Jharkhand) : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी और लगातार बारिश की संभावना (Jamshedpur Education) जताई है। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला प्रशासन के आदेश (Jamshedpur Education)के अनुसार यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत लिया गया है। इसके तहत जिले के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। सभी संबंधित स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Jamshedpur Education: ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश

स्कूल बंद रहने के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। यानी विद्यार्थियों को घर से ही पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था करनी होगी।

मौसम पर प्रशासन की नजर

जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिस्थितियों का आकलन करने के बाद जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालय या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ की बैठक में अधिवक्ताओं और अन्य कामगारों की व्यवस्था पर हुआ मंथन, हाईकोर्ट में दायर हुई थी याचिका

You may also like
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के साथ स्वाद का उत्सव, टाटा स्टारबक्स ने पेश किया खास फेस्टिव मेन्यू
गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर
जमशेदपुर जिला बार संघ की बैठक में अधिवक्ताओं और अन्य कामगारों की व्यवस्था पर हुआ मंथन, हाईकोर्ट में दायर हुई थी याचिका
मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत, FSL की टीम ने लिया जायजा+VDO

Leave a Reply