Home > Jamshedpur > Bay of Bengal Cyclone : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ा, 26 अक्टूबर तक सिस्टम ले सकता है तूफान का रूप

Bay of Bengal Cyclone : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ा, 26 अक्टूबर तक सिस्टम ले सकता है तूफान का रूप

Jamshedpur (Jharkhand) : बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे मजबूत होकर स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) में बदल गया है। इस मौसमी गतिविधि से चक्रवाती तूफान बनने की आशंका बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 24 अक्टूबर 2026 की सुबह 5:30 बजे जारी विशेष मौसम सूचना के अनुसार, सिस्टम बंगाल की खाड़ी के (Bay of Bengal Cyclone) मध्य-पूर्वी हिस्से में सक्रिय है। इसके शनिवार को अवदाब में बदलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए लगातार मजबूत हो सकता है। 25 अक्टूबर तक इसके गहरे अवदाब (Bay of Bengal Cyclone)  में बदलने की संभावना है। वहीं, 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका जताई गई है।

28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती सिस्टम आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर 2026 की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश तट के नजदीक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसकी दिशा, गति और तीव्रता में बदलाव को लेकर आगामी मौसम बुलेटिन महत्वपूर्ण होंगे।

झारखंड और कोल्हान में संभावित असर पर नजर

बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस सिस्टम को देखते हुए झारखंड के मौसम पर भी नजर रखी जा रही है। विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में संभावित मौसम बदलाव को लेकर लोगों की चिंता बढ़ सकती है।

हालांकि, 24 अक्टूबर को जारी मौसम सूचना में झारखंड के लिए बारिश, तेज हवा या अन्य किसी प्रभाव का स्पष्ट पूर्वानुमान नहीं दिया गया है। ऐसे में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में तूफान के असर को लेकर अभी निश्चित दावा करना उचित नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें :Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश

मौसम विभाग के अगले अपडेट से स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। लोगों को आधिकारिक मौसम चेतावनियों और प्रशासन के निर्देशों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

You may also like
Jharkhand Cyclone : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 28 से 30 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश के आसार + VDO
भारी बारिश के अलर्ट के बीच जमशेदपुर में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद
जमशेदपुर में खूब गिरे ओले, बरसात से मौसम हुआ सुहालना; जानें कहां सबसे ज्यादा पड़ी गर्मी +VDO

Leave a Reply