Home > Crime > Jamshedpur: बिरसानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, अत्यधिक शराब पीने से मौत की चर्चा

Jamshedpur: बिरसानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, अत्यधिक शराब पीने से मौत की चर्चा

जमशेदपुर: बिरसानगर के रहने वाले व्यक्ति लाल जी कैवर्त की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। चर्चा है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है. लालजी कैवर्तो बिरसानगर जोन नंबर 8 में कुआं मैदान के पास रहता था। वह मुर्गा काटने का काम करता था। वह होली के दिन भी मुर्गा काटने गया था। आशंका है कि उसने शराब पी और अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना कि लाल जी कैवर्तो खूब शराब पीता था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि लाल जी कैवर्तो की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम के पहले कैसे कहा जा सकता है कि इसकी मौत शराब पीने से हुई है या फिर कोई और कारण है हो सकता है। हो सकता है कि इसकी मौत हार्ट अटैक या बीमारी से हुई हो। होली के दिन शहर में ड्राई डे था। शहर में शराब की सारी दुकानें बंद थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर लाल जी कैवर्त को शराब कहां से मिली। पुलिस को इस बात की जांच करनी चाहिए।

You may also like
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने उड़ाए लाखों के गहने, गोविंदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply