Home > Jamshedpur > गुड़ाबांदा व बोड़ाम प्रखंड में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनसंख्या के आधार पर अन्य प्रखंडों से भी मांगा गया प्रस्ताव

गुड़ाबांदा व बोड़ाम प्रखंड में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनसंख्या के आधार पर अन्य प्रखंडों से भी मांगा गया प्रस्ताव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गुड़ाबांधा और बोड़ाम प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को डीसी विजया जाधव ने जानकारी दी है। डीसी विजया जाधव ने दोनों प्रखंडों के सीओ को प्राथमिकता के आधार पर दो से 3 एकड़ जमीन चिन्हित कर स्वास्थ विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जनसंख्या के आधार पर अन्य प्रखंडों में भी अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की आवश्यकता है तो संबंधित बीडीओ से प्रस्ताव देने को कहा गया है।
पोटका और मुसाबनी में भी बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
डीसी विजया जाधव ने साकची स्थित डीसी ऑफिस के सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी, पटमदा समेत सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी मौजूद थे। डीसी विजया जाधव ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। आठ घंटे से ज्यादा लंबी चली इस बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। डीसी ने कहा कि अधिकारी प्रतिबद्ध होकर अपने दायित्वों का निर्वाह करें। पोटका के कोवाली और मुसाबनी प्रखंड में अतिरिक्त सीएचसी के निर्माण पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में थाना परिसर स्थित सभागार में एसएसपी प्रभात कुमार ने असली मालिकों को दिए खोए और चोरी गए 157 मोबाइल
सड़क दुर्घटना होने पर गोल्डन अवर में अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 5000 रुपए
गर्मी को देखते हुए चापाकल व जल मीनार मरम्मत को लेकर हो रही शिकायतों को युद्ध स्तर पर निपटाने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि गर्भ गर्भावस्था के दौरान महिलाएं दो बार अल्ट्रासाउंड जरूर कराएं। इसे लेकर जागरूकता फैलाई जाए और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रेगनेंसी किट उपलब्ध कराने का सिविल सर्जन को निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर लोग गोल्डन अवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाएं। जो लोग ऐसा करेंगे उनको ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें – लू लगने से मौत होने पर सरकार देगी ₹4 लाख का मुआवजा, 24 अप्रैल को साकची बाजार में होगा माक ड्रिल

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply