Home > Jamshedpur > Jamshedpur News : राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, बैंक और पुलिस को समन्वय करने की हिदायत

Jamshedpur News : राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, बैंक और पुलिस को समन्वय करने की हिदायत

Jamshedpur :  ( Jamshedpur News) डीसी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार राजस्व संग्रहण से जुड़ी नीलाम पत्र की समीक्षा बैठक शुक्रवार को धालभूम अनुमंडल कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अधिकारी शताब्दी मजूमदार ने की। बैठक में जिला नीलाम पत्र अधिकारी, डीसीएलआर, कार्यपालक दंडाधिकारी सह नीलाम पत्र अधिकारी समेत धालभूम क्षेत्र के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। (Jamshedpur News)

इसे भी पढ़ें- Jamshedpur Crookes Arrested : उलीडीह में रंगदारी के लिए स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल+ VDO

Jamshedpur News :  बकाएदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Jamshedpur News: मीटिंग करतीं एसडीओ

Jamshedpur News: मीटिंग करतीं एसडीओ

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नीलाम पत्र संबंधित मामलों में जारी वारंट का निष्पादन तेज़ी से किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस प्रक्रिया में संवेदनशीलता के साथ-साथ आवश्यक सख्ती भी बरती जानी चाहिए। जिन बकाएदारों को कई बार नोटिस दिया गया है, उनके विरुद्ध अब नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रबंधन को निर्देशित किया कि वे अपने ऋणधारकों की अद्यतन जानकारी जैसे स्थायी या अस्थायी पता और संपर्क विवरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। इससे वसूली प्रक्रिया में प्रभावी समन्वय बनाकर सटीक कार्रवाई की जा सकेगी।

You may also like
जमशेदपुर में 14 मार्च को राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक
Ghatshila By-Election : जमशेदपुर में 10 व 11 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध, मतदान सामग्रियों की सुरक्षित ढुलाई के लिए लगी नो एंट्री
पोटका में छात्रावास में घुसा बाढ़ का पानी, 162 बच्चों की रात छत पर कटी – चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Jamshedpur Flood : चांडिल डैम के रेडियल गेट से छोड़ा गया 3109 क्युसेक पानी, स्वर्णरेखा-खरकई में बढ़ा जलस्तर; DC ने डूब क्षेत्रों व राहत शिविरों का किया निरीक्षण

Leave a Reply