Home > Crime > Jamshedpur Crookes Arrested : उलीडीह में रंगदारी के लिए स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल+ VDO

Jamshedpur Crookes Arrested : उलीडीह में रंगदारी के लिए स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल+ VDO

Jamshedpur : (Jamshedpur Crookes Arrested) उलीडीह में एक स्क्रैप कारोबारी उमेश चंद्र जायसवाल से रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर 8 अप्रैल को उन पर फायरिंग की गई। इस मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने 4:00 बजे बताया कि पुलिस ने इस मामले में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर चार खड़िया बस्ती के रहने वाले रूपेश दुबे एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना रोड हिल व्यू कॉलोनी के रहने वाले शांतनु कुमार और उलीडीह थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी के रहने वाले नंदलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। (Jamshedpur Crookes Arrested)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Student Beaten : सुंदर नगर के लिटिल हार्ट स्कूल के प्रिंसिपल ने बाल नहीं कटाने पर छात्र को जमकर पीटा, थाने में शिकायत + वीडियो

Jamshedpur Crookes Arrested : एक‌ पिस्टल और तीन तमंचा बरामद

Jamshedpur Crookes Arrested: बरामद पिस्टल व तमंचा

Jamshedpur Crookes Arrested: बरामद पिस्टल व तमंचा

इनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन तमंचा और चार कारतूस भी बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि रूपेश दुबे का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।

सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रेस कांफ्रेंस के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उमेश चंद्र जायसवाल का उलीडीह में आराध्या इंटरप्राइजेज के नाम से स्क्रैप का कारोबार है। गौरतलब है कि 8 अप्रैल को बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। बाद में इस घटना में रूपेश दुबे का नाम सामने आया था। 9 मई को ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताते हैं कि रूपेश दुबे पहले उमेशचंद्र दुबे की स्क्रैप टाल में काम करता था।

इन दिनों जमशेदपुर में फायरिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराध का ग्राफ नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा है। शहर में अपराध बढने से आम जनता त्रस्त है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी होगी।

You may also like
Birsanagar Theft Case ; बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Leave a Reply