Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति हुई भयावह, राहत व बचाव कार्य के लिए उतारी गई एनडीआरएफ

जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति हुई भयावह, राहत व बचाव कार्य के लिए उतारी गई एनडीआरएफ

शहर में 1200 से अधिक मकान डूबे, प्रशासन अलर्ट मोड में

Jamshedpur News : (Jamshedpur Flood ) जमशदेपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में एनडीआरएफ उतार दी गई है। एनडीआरएफ की टीमें बागबेड़ा, जुगसलाई, शास्त्रीनगर समेत अन्य इलाकों में बचाव व राहत कार्य चला रही हैं। बागबेड़ा नया बस्ती में सैकड़ों घर बाढ़ में डूब गए हैं। एनडीआरएफ यहां घरों में फंसे लोगों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है। यह बचाव व राहत कार्य डीसी कर्ण सत्यार्थी की निगरानी में चल रहा है। (Jamshedpur Flood)

एनडीआरएफ लगातार एक्टिव मोड में है।
जमशेदपुर में बाढ़ ( Jamshedpur Flood) की स्थिति भयावह रुख अख्तियार करती जा रही है। बागबेड़ा में हालात अधिक खराब हो रहे हैं। खरकई नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। स्वर्णरेखा नदी भी उफनाई हुई है। खरकई नदी के उफान पर होने से बागबेड़ा में हाहाकार है। बागबेड़ा में बड़ौदा घाट की तरफ जाने वाला रास्ता भी जलमग्न हो गया है। आवागमन ठप हो गया है। इस सड़क पर सभी पुल-पुलिया बाढ़ में डूब गए हैं।

बागबेड‍़ा में 400 से अधिक मकान डूब गए हैं। बाढ़ क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। बागबेड़ा की कई अन्य बस्तियां डूब गई हैं। इनमें रेलवे कॉलोनी, रिवर व्यू कॉलोनी, प्रधान टोला, बाजार टोला, ऐदल झोपड़ी, सीपी टोला, हरहरगुट्टू का निचला इलाका, गणेश नगर का निचला इलाका, शिवनगर का निचला इलाका, बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर एक, रोड नंबर दो और रोड नंबर तीन का इलाका जल मग्न हैं। जुगसलाई में गरीब नवाज कॉलोनी और बाबा कुटी के इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इसके अलावा, तेज पत्ती, शिव घाट, हरिया भट्टी आदि इलाके डूब गए हैं।

अब तक 17 परिवारों को किया गया रेस्क्यू

बागबेड़ा के नया बस्ती इलाके में सैकड़ों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ ने 17 परिवारों को बाढ़ से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। नया बस्ती इलाके में सीओ मनोज कुमार भी मौजूद हैं और बचाव कार्य की देखरेख कर रहे हैं। भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी सुबोध झा भी बचाव कार्य में लगे हैं। उन्होंने बताया कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जब बाढ़ का पानी बस्तियों में घुसा तो कई लोग अपने मकानों की ऊपरी मंजिल पर चले गए। इन लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

नगर निकायों को किया गया अलर्ट

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुगसलाई नगर परिषद को अलर्ट कर दिया है। इन नगर निकायों के अधिकारी नदी तटीय इलाके का दौरा कर रहे हैं और नदी किनारे की बस्तियों के लोगों को आगह किया जा रह है कि वह अपने मकान छोड़ कर सुरक्षित इलाके में चले जाएं।

Jamshedpur Flood : जमशेदपुर में नदियां खतरे के निशान से ऊपर

स्वर्णरेखा नदी का खतरे का निशान 121.50 मीटर है। यह नदी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर 123.36 मीटर पर बह रही है। खरकई का खतरे का निशान 129 मीटर है। जबकि, नदी खतरे के निशान से 5.90 मीटर ऊपर बह रही है। खरकई नदी का वर्तमान जल स्तर 134.90 मीटर पर है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

Jamshedpur Flood : महिला को उपलब्ध कराया गया तिरपाल

पटमदा में तेज बारिश की वजह से एक विधवा महिला का घर गिर गया। इसके चलते घर के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मामले की जानकारी होते ही अंचल अधिकारी को निर्देश दिया और महिला को तिरपाल उपलब्ध कराया गया। ताकि, बारिश होने पर महिला और उसके परिवार के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply