Jamshedpur : आजसू पार्टी द्वारा चांदनी चौक गुरमा एनएच-33 के समीप शहीद भेजोहरी महतो और गोमा सिंह की शहादत को सम्मान देने के लिए एक विशेष फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया (Jamshedpur News)। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर मांडू विधायक तिवारी महतो शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो और आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके बलिदान को झारखंड की गौरवशाली विरासत बताया और कहा कि उनकी शहादत आज भी युवाओं को प्रेरित करती है।
इसे भी पढ़ें – सुपर मॉडल जूनियर का पहला जमशेदपुर में ऑडिशन संपन्न, 17 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले
मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि आजसू पार्टी न केवल शहीदों के बलिदान का सम्मान करती है, बल्कि राज्य की संस्कृति और सभ्यता को भी संजोए रखती है। उन्होंने कहा कि “झारखंड की माटी वीरों की माटी है, और हम इस शहादत को कभी भुला नहीं सकते।”

Jamshedpur News
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि अन्य राजनीतिक दल शहीदों के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं, जबकि आजसू पार्टी उनके सपनों को साकार करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो विचारधारा के प्रति समर्पित हैं।
आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी हमेशा शहीदों की भावना और आदर्शों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं को खेलों से जोड़कर एक सकारात्मक दिशा देने की यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी।
मैच में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और खेल के क्षेत्र में योगदान देने की दिशा में प्रेरित किया गया। आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित लोग
स्वप्न कुमार सिंह देव, वनबिहारी महतो, सागेन हांसदा, अमल महतो, संजय मलाकार, अप्पू तिवारी, संजय सिंह, धर्मबीर सिंह, कुणाकार महतो, मंगल टुडू, राकेश मुर्मू, ललन झा, चन्द्रश्वर पांडेय, ठाकुर दास महतो, निरंजन महतो, शैलेन्द्र सिन्हा, राजेश कर्मकार, मनु महतो, समरेश महतो, ललित सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।




