Home > Entertainment > सुपर मॉडल जूनियर का पहला जमशेदपुर में ऑडिशन संपन्न, 17 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले

सुपर मॉडल जूनियर का पहला जमशेदपुर में ऑडिशन संपन्न, 17 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले

Jamshedpur : (Jamshedpur News ) सन्नी फोटोग्राफी एवं क्रिएटिव एकेडमी द्वारा जमशेदपुर में पहली बार सुपर मॉडल जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मॉडलिंग इवेंट का पहला ऑडिशन रविवार को सीएच एरिया स्थित एक कैफे में संपन्न हुआ। आयोजकों सन्नी एवं अभिषेक ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में बांटा गया है। पहला वर्ग 5 से 11 वर्ष और दूसरा 12 से 16 वर्ष के प्रतिभागियों के लिए है। (Jamshedpur News)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

आज के ऑडिशन में 30 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। अगला ऑडिशन 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 17 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें शहर के कई प्रमुख व्यक्तित्व और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Jamshedpur News super model junior

Jamshedpur News : super model junior

आज के चयन दौर में निर्णायक मंडली में तनुश्री बोस, रंजना शर्मा, अभिष्का चांद, झरना चांद और कल्याण शामिल रहे। उन्होंने बच्चों के रैम्प वॉक, कैमरा फेसिंग और कॉन्फिडेंस को ध्यान में रखते हुए चयन किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को ताज, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चयनित प्रतिभागियों को पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, फोटोशूट पोजिंग और स्पेशल सेल्फ डिफेंस का विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुतिकरण और भी निखरे।

You may also like
टाटा की तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन, हर मौके पर देगा स्टाइलिश लुक
इंटक स्थापना दिवस पर झारखंड यूथ इंटक का ध्वजारोहण, मजदूरों को बताया देश की रीढ़+ VDO
साझा महोत्सव में झलकी सांस्कृतिक विविधता, लोक नृत्य, नाटक और संगीत से सजी रंगारंग शाम
Chief Justice IN Jamshedpur
जमशेदपुर में मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत, नगाड़ा-मांदर बजाकर कलाकारों का बढ़ाया उत्साह+VDO

Leave a Reply