Home > Jamshedpur > जमशेदपुर कोर्ट में शोक: दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि, 22 जुलाई को अधिवक्ता रहेंगे काम से विरत

जमशेदपुर कोर्ट में शोक: दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि, 22 जुलाई को अधिवक्ता रहेंगे काम से विरत

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ ने सोमवार को अपने दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं युधिष्ठिर महतो एवं अनिल कुमार जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की (Jamshedpur News) । दोनों अधिवक्ताओं के आकस्मिक निधन से न्यायिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिवक्ताओं ने एलान किया है कि वह मंगलवार 22 जुलाई को कार्य से विरत रहेंगे।  (Jamshedpur News)

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

वरिष्ठ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि अनिल कुमार जैन का निधन 20 जुलाई की रात लगभग 9 बजे कोलकाता इलाज के लिए जाते समय हुआ। वे पिछले दस दिनों से लकवा और ब्रेन हेमरेज के कारण गंभीर रूप से बीमार थे। वहीं युधिष्ठिर महतो‌ का निधन उसी दिन सुबह हृदय गति रुकने से हो गया‌ था।

सोमवार को न्यायालय परिसर में पहले अधिवक्ता अनिल कुमार जैन के पार्थिव शरीर को सुबह 11:30 बजे लाया गया, जहां उपस्थित अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे युधिष्ठिर महतो का पार्थिव शरीर परिसर में लाया गया और उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस शोक कार्यक्रम में जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रमुख न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अरविंद कुमार पांडे (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश), विशाल गौरव** (मुख्य दंडाधिकारी, अभिषेक प्रसाद (अवर एवं मुख्य दंडाधिकारी), सिद्धांत तिग्गा (रजिस्ट्रार) तथा अन्य कई न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।

जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्रनाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पंडा, वरिष्ठ अधिवक्ता लाला अजीत कुमार अंबष्ट, अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, पवन कुमार, संजीव कुमार झा, सुनील कुमार मोहंती, लालतू चंद्र सहित 200 से अधिक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बार संघ ने दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके सम्मान में 22 जुलाई 2025 को द्वितीय पाली में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply