Home > Crime > Mango Accident : मानगो में देर रात दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्टर नीरज की मौत; साकची से सामान लोड कर लौट रहे थे घर

Mango Accident : मानगो में देर रात दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्टर नीरज की मौत; साकची से सामान लोड कर लौट रहे थे घर

Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में वास्तु विहार निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी नीरज (50) की मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे (Mango Accident) हुआ। बताया गया कि नीरज साकची से सामान लोड करवाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिमना रोड पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो (Mango Accident) गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चार ट्रक का संचालन करते थे नीरज

परिजनों के अनुसार नीरज ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे और उनके चार ट्रक चलते हैं। वह खुद ही ट्रांसपोर्ट से जुड़े कामकाज की देखरेख करते थे। सोमवार रात भी वह साकची में सामान लोड करवाने गए थे। काम पूरा करने के बाद घर लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

नीरज की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Jammu Shekh : वाह जामू वाह, शिक्षक सम्मान समारोह में सबसे पहले हुआ अभिनंदन; जानिए क्यों जमशेदपुर के माहौल पर छा गया कैंडी बेचने वाला

You may also like
मानगो छोटा पुल पर गड्ढे ने ली 18 वर्षीय बाइक सवार की जान, कार चालक फरार
मानगो सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की रिम्स में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ FIR
मानगो के पारडीह में छत काटकर दुकान में 95 हजार की चोरी, 85 हजार नकद और 10 हजार का सामान लेकर फरार हुए चोर+VDO
जमशेदपुर में दिनदहाड़े चोरी: मानगो के विश्वनाथ ज्वेलर्स से 23 लाख के गहनों का बॉक्स लेकर युवक चंपत+VDO

Leave a Reply