Home > Crime > मानगो सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की रिम्स में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ FIR

मानगो सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की रिम्स में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ FIR

Jamshedpur (Jharkhand): उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक स्थित मून सिटी के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कपाली निवासी मोहम्मद शमशीर (55) की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत (Jamshedpur Accident) हो गई। हादसे में शमशीर के साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसका इलाज अभी जारी है।

गौरतलब है कि मोहम्मद शमशीर और एक अन्य व्यक्ति बाइक से मानगो चौक से डिमना चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मून सिटी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें (Jamshedpur Accident) आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान मोहम्मद शमशीर की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें – चंद्रशेखरन के दोबारा Tata Sons चेयरमैन न बनने के फैसले से Tata Group के शेयरों में भारी गिरावट

 ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मामले में आजाद नगर निवासी शमशीर के भाई फैजल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक संख्या जेएच 05 एजे 2881 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना के बाद ट्रक चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

You may also like
झारखंड में मानसून के साथ बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्टार हेल्थ ने बढ़ाई हेल्थकेयर सेवाओं तक पहुंच
टाटा मोटर्स जमशेदपुर में 14.03 फीसद बोनस, कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 और औसतन 53,787 रुपये, 1 अक्टूबर को खाते में आएगी राशि+VDO
झारखंड के जमशेदपुर में कार के अंदर चल रहा था ऑनलाइन जुआ, तीन युवक गिरफ्तार; 1.18 लाख नकद और मोबाइल बरामद
जमशेदपुर में विकास कार्यों की खुली पोल? प्राक्कलन समिति ने दिए इन ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply