Home > Lifestyle > Ranchi News : रांची में सड़क खुदाई के बाद गड्ढे भरना होगा अनिवार्य, GAIL को गुणवत्ता और सुरक्षा की ताकीद

Ranchi News : रांची में सड़क खुदाई के बाद गड्ढे भरना होगा अनिवार्य, GAIL को गुणवत्ता और सुरक्षा की ताकीद

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड की राजधानी रांची में गेल (GAIL) की तरफ से किए जा रहे सड़क और पाइपलाइन के कामों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए (Ranchi News) हैं। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अनुमंडल अधिकारी सदर कुमार रजत ने गेल के अफसरों और संबंधित ठेकेदारों के साथ मीटिंग (Ranchi News) की।

मीटिंग में सड़क की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, काम पूरा होने के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में बहाल करने और परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीओ ने कहा कि सड़क पर किसी भी तरह का काम शुरू करने से पहले उसकी स्थिति जैसी हो, काम पूरा होने के बाद उसे उसी तरह बहाल करना जरूरी है। सड़क पर बनाए गए गड्ढों को काम पूरा होते ही भरकर समतल किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

बैरेकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी

कार्यस्थल पर जरूरी तौर पर उचित बैरेकेडिंग करने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वाहनों और पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए जरूरी इंतजाम करने तथा दुर्घटना की आशंका को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

प्रशासन ने गेल के अधिकारियों और संवेदकों को काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ सड़क को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने की जिम्मेदारी भी तय की।

NHAI और RCD से समन्वय कर समय पर पूरा करें काम

बैठक में गेल को NHAI और पथ निर्माण विभाग (RCD) के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के साथ आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – Birsanagar SHO Suspended : काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कार्रवाई

You may also like
Ranchi SIR 2026: No Mapping और Anomalies वाले मतदाताओं को नोटिस, BLO घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज; जानें पूरा अपडेट
Birsanagar SHO Suspended : काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कार्रवाई
Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश
Jamshedpur GST Scam : 734 करोड़ के GST घोटाले में बबलू जायसवाल और बेटे राज गिरफ्तार, MGM में मेडिकल के दौरान हंगामा+VDO

Leave a Reply