Home > Crime > Jamshedpur: सोनारी के राम मंदिर चौक के पास गोलमुरी के जमीन कारोबारी से साढे तीन लाख रुपए की लूट, एक बदमाश की हुई पहचान+ वीडियो

Jamshedpur: सोनारी के राम मंदिर चौक के पास गोलमुरी के जमीन कारोबारी से साढे तीन लाख रुपए की लूट, एक बदमाश की हुई पहचान+ वीडियो

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के राम मंदिर चौक के पास गोलमुरी के जमीन कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए गए हैं। घटना रविवार देर रात की है। जमीन कारोबारी गोलमुरी के रहने वाले साबिर अली के साथ घटी है। साबिर अली ने घटना की शिकायत सोनारी थाने में कर दी है। साबिर अली ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को लगभग 10:00 बजे एफआइआर की कापी देने को कहा है। साबिर अली ने बताया की जमीन की खरीद फरोख्त के लिए वह 3:50 लाख रुपये एक बैग में रखकर सोनारी गए थे। यह रकम उन्हें आदर्श सोसाइटी के ऑफिस में जमा करनी थी।

आदर्श सोसाइटी का ऑफिस बंद था। इसलिए वह वापस लौटकर राम मंदिर चौक के पास एक ठेले पर चाय पीने लगे। तभी वहां चार बदमाश पहुंचे। यह लोग वहां मंडरा रहे थे। उनकी हरकत ठीक नहीं लगी, तो साबिर अली और उनके साथी जल्दी से चाय पीकर स्कूटी से आगे बढ़ने लगे। तभी वह चार बदमाश आगे आगे और रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। इस दौरान छीना झपटी में साबिर अली और उनका साथी स्कूटी से गिर गया। स्कूटी भी पलट गई। शोर गुल सुनकर वहां लोग जमा हो गए। बदमाशों का पीछा किया गया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश इसहाक खान भी था शामिल
साबिर अली ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश को उन्होंने पहचान लिया है। उसका नाम इसहाक खान है। लोगों ने इसे पड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इसहाक खान पहले भी जेल जा चुका है। वह अपराधी किस्म का युवक है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटनास्थल पर जुटे लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like
Burma Mines Illegal Weapon Case: बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Burma Mines Illegal Weapon Case : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण

Leave a Reply