Home > Education > Jamshedpur: मानगो के बागानशाही की कहकशा परवीन ने नीट 2024 में 100 प्रतिशत अंक लाकर भारत में नाम किया रोशन

Jamshedpur: मानगो के बागानशाही की कहकशा परवीन ने नीट 2024 में 100 प्रतिशत अंक लाकर भारत में नाम किया रोशन

जमशेदपुर : मानगो में आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 7 बागानशाही की रहने वाली कहकशा परवीन ने नीट की परीक्षा में 720 में पूरे 720 अंक लाकर पूरे भारत में शहर का  नाम रोशन किया है। इसी खुशी में आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, टाटानगर रेलवे स्टेशन के सैयद नौशाद और आजादनगर थाना पीस कमिटी के सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान, हाजी मोहम्मद इलियास, रिजवानुज जमा, अल कबीर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सैयद आसिफ अख्तर, हुसैनी मस्जिद के इमाम व पैगाम ए इस्लाम के फाउंडर चेयरमैन सैयद सैफुद्दीन असदक, दावत ए इस्लामी के मास्टर जमील अंसारी ने उनके घर जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर कहकशा परवीन को सम्मानित किया। मिठाई खिलाई और मुबारकबाद दी। कहकशा परवीन ने अतिथियों को आश्वासन दिया कि जब वह डॉक्टर बन जाएंगी तो ड्यूटी के अलावा गरीब व बेसहारा लोगों का निशुल्क इलाज किया करेंगी। अतिथियों ने कहकशा परवीन के पिता मोहम्मद अब्बास जो के फल के विक्रेता है और उनकी माता को बेटी के कामयाब होने पर उन्हें भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

You may also like
मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित हुई यात्री बस, दो बाइकें रौंदी, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO
मानगो में विकास कार्यों पर राजनीति से बढ़ी रुकावट, जलापूर्ति योजना को लेकर नगर निगम और विधायक आमने-सामने झारखंड

Leave a Reply