Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टाटानगर में विभिन्न रेलवे फाटकों पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने चलाया जागरूकता अभियान

Jamshedpur: टाटानगर में विभिन्न रेलवे फाटकों पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने चलाया जागरूकता अभियान

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस के मौके पर गुरुवार को टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने टाटानगर के विभिन्न रेलवे फाटकों क्रॉसिंग पर राहगीरों को जागरूक किया। राहगीरों को पटरी पार करने के नियम बताए और सतर्कता के लिए जरूरी टिप्स दिए। नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों में हैंड बिल भी बांटे गए। यह अभियान चक्रधरपुर रेल मंडल सुरक्षा संरक्षा विभाग के निर्देश पर चलाया गया। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान की शुरुआत जुगसलाई स्थित रेलवे क्रॉसिंग से की गई। यहां ओवर ब्रिज का निर्माण होने के बावजूद कुछ राहगीर शार्टकट रास्ते से जाने के लिए जान हथेली पर लेकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते हैं। सुंदर नगर और तुरामडीह रेलवे फाटक पर भी नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया और राहगीरों में हैंड बिल बांटे गए। नुक्कड़ नाटक अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, डी आनंद राव, तेजीता दास, अनामिका मंडल, अमित कुमार, रमेश कुमार आदि के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply