Home > Jamshedpur > मानगो में विकास कार्यों पर राजनीति से बढ़ी रुकावट, जलापूर्ति योजना को लेकर नगर निगम और विधायक आमने-सामने झारखंड

मानगो में विकास कार्यों पर राजनीति से बढ़ी रुकावट, जलापूर्ति योजना को लेकर नगर निगम और विधायक आमने-सामने झारखंड

Jamshedpur (Jharkhand ) : मानगो, झारखंड में बालिगुमा जलापूर्ति योजना और विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों को लेकर नगर निगम और स्थानीय विधायक के बीच चल रहा विवाद ( Mango Political Clash) अब खुलकर सामने आ गया है। दोनों पक्षों के बीच श्रेय लेने की राजनीति तेज होने से क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित होते दिख रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी टकराव और प्रशासनिक असहमति के कारण कई जरूरी परियोजनाएं धीमी गति से चल रही हैं। खासकर जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और साफ-सफाई जैसे बुनियादी कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। जनता का मानना है कि उन्हें राजनीतिक श्रेय ( Mango Political Clash) से ज्यादा समय पर सुविधाएं चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वर्षों से लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं और अब जब योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं तो प्राथमिकता जनता तक सुविधाएं पहुंचाने की होनी चाहिए, न कि श्रेय लेने की होड़।

उन्होंने आगे कहा कि विधायक निधि, नगर निगम फंड या किसी भी सरकारी योजना का उद्देश्य केवल जनता को लाभ पहुंचाना है। यदि सभी विभाग और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें तो मानगो में विकास की गति कई गुना बढ़ सकती है।

सौरभ विष्णु ने यह भी कहा कि मानगो क्षेत्र तेजी से बढ़ती आबादी और बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में सड़क, जलनिकासी, साफ-सफाई और पेयजल जैसी सुविधाओं पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने पारदर्शिता और बेहतर समन्वय को विकास की कुंजी बताया।

उन्होंने कहा कि जनता यह नहीं देखती कि काम किसने कराया, बल्कि यह देखती है कि काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा हुआ या नहीं। इसलिए सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर दीर्घकालिक विकास मॉडल तैयार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – लोको पायलट हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर हथियार व बाइक बरामद

उन्होंने अंत में कहा कि मानगो का विकास किसी एक व्यक्ति या दल का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का लक्ष्य होना चाहिए।

You may also like
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हृदयाघात से गई जान, झारखंड में दो दिन के शोक का एलान
जयराम महतो के सपोर्ट में आए जमशेदपुर के पूर्व सांसद, बोले- विधायक के पीछे पड़ गई है पुलिस, सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में
मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित हुई यात्री बस, दो बाइकें रौंदी, बड़ा हादसा टला

Leave a Reply