Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में दिशोम गुरु शिबु सोरेन मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, खेल रहीं झामुमो की 16 टीमें+VDO

जमशेदपुर में दिशोम गुरु शिबु सोरेन मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, खेल रहीं झामुमो की 16 टीमें+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से आयोजित दिशोम गुरु शिबु सोरेन मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट (Jamshedpur JMM Cricket ) की भव्य शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिशोम गुरु शिबु सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर टूर्नामेंट )jamshedpur JMM Cricket )का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर झामुमो के नेता और कार्यकर्ता राजनीति से इतर खेल के मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते नजर आए। टेनिस बॉल से खेले जा रहे इस छह ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह रही कि मंत्री, सांसद और विधायक भी मैदान में उतरकर खेलते दिखे।

टूर्नामेंट की शुरुआत में सुप्रियो भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं बल्लेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने और विक्टर सोरेन ने कहा कि वर्ष 2025 झामुमो के लिए बेहद दुखद रहा, क्योंकि पार्टी ने दिशोम गुरु शिबु सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को खोया है।

इसे भी पढ़ें – भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन + VDO

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद झारखंड सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेल के माध्यम से संगठन में एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया जा रहा है। भले ही जीत किसी एक टीम की हो, लेकिन असली जीत खेल भावना और झारखंड मुक्ति मोर्चा की होगी।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply