Home > Jamshedpur > भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन + VDO

भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन + VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर जिला इकाई को नया जिलाध्यक्ष (Jamshedpur BJP) मिल गया है। शनिवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने संयुक्त रूप से उन्हें जिलाध्यक्ष (Jamshedpur BJP) घोषित किया।

घोषणा के बाद पूरा जिला कार्यालय भाजपा के झंडों, नारों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र, लड्डू वितरण और आतिशबाजी के साथ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल साफ नजर आया।

इस मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नामों की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी दी जाती है। पार्टी नेतृत्व ने जो दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

Jamshedpur BJP: रघुवर दास से की शिष्टाचार भेंट

जिलाध्यक्ष बनने के बाद संजीव सिन्हा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। रघुवर दास ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा में टिमकेन गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा : ट्रेलर के बेरहम ड्राइवर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर+VDO

निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने संजीव सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव से भाजपा जमशेदपुर महानगर और अधिक सशक्त होगी।

You may also like
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झामुमो नेता सिमरन भाटिया बोले- यह पूरे झारखंड का सम्मान
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नाथवाणी की जीत से महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने राजद-माले पर लगाया धोखे का आरोप
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका

Leave a Reply