Home > Jamshedpur > जाकिर नगर शिया इमामबाड़े में मजलिस, इमाम बाकिर अलैहिस्सलाम की शहादत बयान की गई

जाकिर नगर शिया इमामबाड़े में मजलिस, इमाम बाकिर अलैहिस्सलाम की शहादत बयान की गई

Jamshedpur : जमशेदपुर के जाकिर नगर स्थित शिया इमामबाड़े में इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम की शहादत के मौके पर मजलिस (Jamshedpur Majlis) का आयोजन किया गया। मजलिस का आयोजन इफ्तेखार अली की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद (Jamshedpur majlis )शामिल हुए।

 

मजलिस को संबोधित करते हुए शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम की जिंदगी, इल्म, किरदार और कुर्बानियों पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि इमाम बाकिर अलैहिस्सलाम इस्लामी शिक्षा और इंसानियत के सबसे बड़े मार्गदर्शकों में शामिल थे। उन्होंने अपने इल्म और अखलाक से पूरी उम्मत को सही रास्ता दिखाया।

 

मौलाना जकी हैदर ने बताया कि इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम की शहादत 7 जिलहिज्जा 114 हिजरी को हुई थी। उन्होंने कहा कि इमाम की जिंदगी इंसानियत, सब्र, सच्चाई और इंसाफ का पैगाम देती है। मजलिस में मौजूद लोगों ने इमाम की शहादत को याद करते हुए गम और अकीदत का इजहार किया।

इसे भी पढ़ें – हज़रत फातिमा ज़हरा (SA) की शहादत पर दुनिया भर में मातम, भारत और झारखंड के कई शहरों में हुई मजलिसें

मजलिस के दौरान इमाम की याद में मरसिया और नौहा भी पढ़ा गया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, भाईचारा और इंसानियत की भलाई के लिए दुआ की गई। इस मौके पर स्थानीय लोगों और शिया समुदाय के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जमशेदपुर के जाकिर नगर शिया इमामबाड़े में इमाम बाकिर अलैहिस्सलाम की शहादत पर मजलिस आयोजित, मौलाना जकी हैदर ने बयान किया।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

Leave a Reply