Jamshedpur (Jharkhand) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमशेदपुर पुलिस “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई (Jamshedpur Crime) रही है। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अभियान के दौरान 186 पुड़िया ब्राउन शुगर, 38.12 ग्राम अफीम, 90 पुड़िया गांजा और 27 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद की गई है। इसके अलावा 17 नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (Jamshedpur Crime) में भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में प्रदूषण और सड़क हादसों के खिलाफ उबाल, बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन तेज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लगातार इस विशेष अभियान की समीक्षा कर रहे हैं और जल्दी से जल्दी नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और शहर को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए बिना किसी ढिलाई के अभियान चलेगा।




