Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा कंपनी द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अब शहरवासियों ने खुलकर मोर्चा खोल (Jamshedpur News ) दिया है। शुक्रवार को बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों लोग बिष्टुपुर स्थित टाटा साहब की प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की।
सूत्रों के अनुसार, टाटा प्रबंधन को जैसे ही प्रदर्शन की भनक लगी, टाटा साहब के स्टैचू के प्रवेश द्वार को बंद (Jamshedpur News ) कर दिया गया। इसके बावजूद भीड़ ने गेट फांदकर अंदर प्रवेश किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध दर्ज कराया।भाजपा नेता रामबाबू तिवारी और सतवीर सिंह सोमू ने कहा कि यह किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष का मसला नहीं, बल्कि पूरे शहर की सेहत और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
इसे भी पढ़ें- आवारा पशुओं पर नकेल: JNAC का अभियान तेज, दो सांड पकड़े गए – भेजे गए तातानगर गौशाला
बढ़ते प्रदूषण के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं और आए दिन सड़क हादसों में मौतें हो रही हैं। आरोप है कि टाटा स्टील अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है, वहीं राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक चुप्पी से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
शुक्रवार का प्रदर्शन सांकेतिक था। समिति ने घोषणा की है कि 14 दिसंबर को टाटा स्टील बर्मामाइंस प्लांट गेट का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी यदि परिस्थिति नहीं सुधरी, तो और बड़ा उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। नेताद्वय ने जनता से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है ताकि शहर में बढ़ते प्रदूषण व सड़क हादसों पर रोक लग सके।




