Jamshedpur : जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड के चुनाव का बिगुल बज चुका है। आगामी 14 तारीख को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शहर का माहौल गर्म हो गया है (Jamshedpur News) । इस बार तीन प्रत्याशी—पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल, लिपू शर्मा और विवेक चौधरी—मैदान में हैं और अपने–अपने समर्थन को मजबूत करने में जुटे हैं।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में नशा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 आरोपी गिरफ्तार- भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, अफीम और गांजा बरामद
इसी क्रम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने आज अपने प्रांतीय समर्थकों तथा जिले के कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता (Jamshedpur News ) की। मित्तल ने दावा किया कि वे हमेशा समाज की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं और आगे भी उसी भावना से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि समाज के 1412 वोटरों का समर्थन मिला, तो वे शादी–विवाद निपटारा, समाज का विस्तार, और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने जैसे अपने मुख्य लक्ष्यों को और मजबूती से पूरा करेंगे। अग्रवाल समाज के भीतर यह चुनाव न केवल स्थानीय नेतृत्व का परीक्षण है, बल्कि आने वाले वर्षों में संगठन की दिशा भी तय करेगा।




