Home > Health > जमशेदपुर में रक्त स्क्रीनिंग के लिए MGM अस्पताल में लगेगी CB NAT मशीन, DC ने ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया

जमशेदपुर में रक्त स्क्रीनिंग के लिए MGM अस्पताल में लगेगी CB NAT मशीन, DC ने ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया

Jamshedpur : जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल और जमशेदपुर ब्लड बैंक (Jamshedpur Blood Bank) का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लड स्टोरेज, रिकॉर्ड मेंटेनेंस, टेस्टिंग प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रक्तदान से लेकर रक्त वितरण तक हर चरण पारदर्शी और सुरक्षित होना चाहिए। ब्लड बैंक संचालन से जुड़े भारत सरकार और झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में 3 दिसंबर को लॉयर्स डिफेंस मनाएगा अधिवक्ता दिवस, स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन होंगे मुख्य अतिथि

एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को (Jamshedpur MGM Blood Bank) CB NAT मशीन उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। यह मशीन रक्त स्क्रीनिंग को अधिक सुरक्षित बनाती है और संक्रमण की आशंका को काफी हद तक कम करती है।

सदर अस्पताल में उन्होंने ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना से जुड़े लंबित कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर रक्त के विभिन्न घटक समय पर उपलब्ध कराए जा सके।

जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्था को उपायुक्त ने संतोषजनक बताया और संचालन व सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर करने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply