Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Ghatshila By-election Babulal Marandi) में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। प्रचार अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को धालभूमगढ़ मंडल के रावताड़ा और पानिजिया पंचायत में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि घाटशिला की जनता अब परिवर्तन के मूड में है और इस उपचुनाव में झामुमो सरकार को जवाब देने का मन बना चुकी है।
(Ghatshila By-election Babulal Marandi) बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो सरकार की नीतियां आदिवासी और आम जनता दोनों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है।
उन्होंने हाल ही में हुई चाईबासा की घटना का उल्लेख करते हुए कहा:
“आदिवासी युवा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने निहत्थे युवाओं और महिलाओं पर लाठीचार्ज करा दिया और उन पर झूठे मुकदमे ठोक दिए। यह सरकार आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन उनकी आवाज़ को कुचलती है।”
इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले अनोखे चुनाव चिन्ह, किसी को सेब तो किसी को फलों की टोकरी
मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘अबुआ सरकार’ (हमारी सरकार) का नारा देते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद “निर्देश किसी और का चलता है और नुकसान आदिवासी समाज को होता है।” उन्होंने कहा कि इस बार घाटशिला की जनता वोट के जरिए सरकार को कड़ा संदेश देगी।




